scriptनीतीश ने भाजपा पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप | BJP government is 'anti-farmer': Nitish kumar | Patrika News

नीतीश ने भाजपा पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप

Published: Sep 26, 2016 12:25:00 am

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

nitish kumar

nitish kumar

करनाल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कुमार रविवार को यहां करनाल में पूर्व उपप्रधान मंत्री चौ. देवी लाल की जयंती पर आयोजित इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की सदभावना रैली को सम्बोधित कर रहे थे। 

नीतीश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जो वायदे किये थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और किसानों को लागत के साथ 50 फीसदी मुनाफा दिलाने का वादा भी किया था। 

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री व समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव और जनता दल (यू) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी व सांसद आरपी सिंह ने चौधरी देवीलाल व बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज देश में तीसरी ताकत की जरूरत है। 

रैली की सफलता इनेलो नेताओं के चेहरे से साफ झलक रही थी। ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद के नारों के बीच इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा प्रदेश के भाईचारे को तोड़ने में लगी हुई है और बिहार में जहां पिछड़ी जाति के मुख्यमंत्री को भाजपा पचा नहीं पाई और वहां पिछड़ों का विरोध किया। वहीं उतरप्रदेश में यादवों का, महाराष्ट्र में मराठों का, गुजरात में पट्टीदार पटेलों का विरोध करने के साथ-साथ हरियाणा में भी जाट व अन्य जातियों के बीच खाई पैदा करने के लिए लोगों के भाईचारे को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो