scriptजंगलराज-2 की वापसी नहीं चाहती जनता-अमित शाह | BJP wouldn't allow lalu and nitish for jungle raj-2 in bihar: Amit Shah | Patrika News

जंगलराज-2 की वापसी नहीं चाहती जनता-अमित शाह

Published: Oct 07, 2015 05:54:00 pm

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के दावों को सिरे से खारिज करते हुए 

Amit Shah

Amit Shah

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के दावों को सिरे से खारिज करते हुए आज कहा कि महागठबंधन के नेताओं (लालू-नीतीश) के हाथ 25 साल तक सत्ता होने के बावजूद बिहार का विकास नहीं हो सका। शाह ने विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 25 सालों में पंद्रह साल लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और दस साल वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में राज्य की बागडोर रही लेकिन राज्य का विकास नहीं हो सका। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आपने सभी दलों को परख लिया है एक बार भाजपा गठबंधन को मौका दीजिए, बिहार को देश का नंबर वन राज्य बना देंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने राज्य के युवाओं को मेधावान बताया और कहा कि देश का विकास बिहार के युवाओं के दम पर हुआ, लेकिन बिहार के विकास में इनका योगदान नहीं हो सका। विकास के अभाव में राज्य के होनहार युवाओं को मजबूरीवश दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ा। बिहार की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। नीतीश-लालू का जादू अब नहीं चलने वाला क्योंकि जनता जंगलराज पार्ट टू वापस नहीं चाहती है।

भाजपा अध्यक्ष ने लालू राज को एक बार फिर से जंगलराज की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके राज में बलात्कार, फिरौती, हत्या की वारदातें होती थीं। मां-बहनों के साथ दुर्व्यवहार होता था। इसी जंगलराज को हटाने के लिए उनकी पार्टी ने लगातार संघर्ष किया और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन, सत्ता के लिए उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया और अपने सिद्धांतों के साथ समझौता कर लालू प्रसाद यादव के साथ हो गए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “नीतीश कुमार आज लालू के जंगलराज और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को अपने कंधों पर लेकर विकास की बात कर रहे हैं। क्या ऎसे विकास हो सकता है।

शाह ने आरक्षण के मुद्दे पर महागठबंधन पर पलटवार करते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर लालू-नीतीश जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा ने कभी भी आरक्षण खत्म करने या इसकी समीक्षा की बात नहीं कही, न ही आगे क रेगी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री बिहार में बिहारी के शासन की बात करते हैं। हम भी यही कहते हैं कि बिहार में बिहारी ही शासन करेगा, लेकिन वह राजग का होगा।” भाजपा अध्यक्ष ने राज्य के विकास में महागठबंधन को बाधा बताया और कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है, रोजगार चाहती है, बिजली चाहती है, सुरक्षा चाहती है, विकास चाहती है लेकिन, यह महागठबंधन की सरकार ये सब नहीं दे सकती।

उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मोदीजी पर विश्वास करके उन्हें देश की सत्ता दी। उन्होंने बिहार के विकास के लिए एक लाख 65 हजार रूपए दिए। अब मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमें पैसा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री को बताना चाहते हैं कि केन्द्र सरकार उपकार नहीं कर रही, यह जनता का अधिकार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो