scriptझारखंड-ओडिशा को जोड़ेगा ब्राह्मणी नदी का पुल, 476 करोड़ रुपए की आएगी लागत | Bridge of Brahmani river will link Jharkhand and Odisha | Patrika News

झारखंड-ओडिशा को जोड़ेगा ब्राह्मणी नदी का पुल, 476 करोड़ रुपए की आएगी लागत

Published: Jul 21, 2017 07:22:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने सुंदरगढ़ के राउरकेला के निकट ब्राह्मणी नदी पर दूसरे पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसके लिए बजट में 476 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

भुवनेश्वर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने सुंदरगढ़ के राउरकेला के निकट ब्राह्मणी नदी पर दूसरे पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इसके लिए बजट में 476 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। छह लेन वाले
इस पुल की घोषणा तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राउरकेला में एक सभा के दौरान की थी। इसी के साथ गडकरी ने एनएच-23 के वीरमित्रपुर-ब्राह्मणी के बीच 29 किमी. के फोर लेन बाइपास की भी आधारशिला रखी। ये प्रोजेक्ट दो साल में पूरे होने हैं।

Image result for nitin gadkari

अनगुल से संबलपुर तक फोर लेन हाईवे निर्माण
गडकरी ने कहा कि तीन हजार करोड़ से राज्य की उन सड़कों को विस्तार दिया जा रहा है जो सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ओडिशा के लिए 1.30 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने अनुगुल में 1255 करोड़ की लागत से अनगुल से संबलपुर तक फोर लेन हाईवे निर्माण की घोषणा भी की। 

Image result for highway in india

तालचर से पारादीप तक रेल कॉरीडोर
उन्होंने पारादीप को और भी स्मार्ट बनाने की बात कही। गडकरी का सड़क, रेल और बंदरगाह को जोडऩे का फार्मूला विकास को नई गति दे सकता है। इसके तहत तालचर से पारादीप तक रेल कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है, वहीं पारादीप बंदरगाह को स्मार्ट बनाने के लिए काम शुरू किया जा चुका है। पारादीप बंदरगाह के पास औद्योगिक शहर विकसित किया जाएगा। इसके ढांचागत विकास के लिए 28 सौ करोड़ व्यय करने की योजना है। 

राहुल गांधी का हमला, ‘मोदी की गलत नीतियों के कारण कश्‍मीर जल रहा है’, देखें वीडियो

एनएच-5 को गोपालपुर बंदरगाह से जोड़ा जाएगा
जल परिवहन के लिए ब्राह्मणी समेत पारादीप इनर हार्बर (आंतरिक बंदरगाह) की गहराई बढ़ाने की योजना है। एनएच-5 को गोपालपुर बंदरगाह से जोड़ा जाएगा। झामुजड़ी और धामरा मार्ग को चार लेन तथा पारादीप-चंदिखोले मार्ग को छह लेन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो