script23 सितंबर : आज के दिन अंडे को किया जा सकता है बैलेंस!  | can you balance egg on 23 september | Patrika News

23 सितंबर : आज के दिन अंडे को किया जा सकता है बैलेंस! 

Published: Sep 23, 2016 02:08:00 pm

आज यानि 23 सितंबर को एक बात जो चर्चा में रहती है वो है आज के दिन अंडे को बैलेंस किया जा सकता है, पर सच क्या है हम बताते हैं आपको…

egg balance on equinox

egg balance on equinox

नई दिल्ली। आज यानि 23 सितंबर को दिन और रात बराबर होंगे। इसे विषुव या इक्विनॉक्स कहते हैं। सबको पता है कि पृथ्वी अपनी धूरी पर घूमती है जिसके कारण दिन और रात होते हैं, जो हिस्सा सूर्य के सामने पड़ता है वहां दिन होता है और जो पीछे वहां रात होती है, लेकिन साल में दो बार स्थिति ऐसी बन जाती है जब दिन और रात बराबर होते हैं। इससे पहले 21 मार्च को ऐसी स्थिति बनी थी।

यहां पढ़ें – पहले मुर्गी आई या अंडा, वैज्ञानिकों ने खोज लिया जवाब

इस खगोलीय गतिविधि को देखने के लिए दुनिया भर में उत्सुकता रहती है। साथ ही साथ एक और बात जो चर्चा में रहती है वो है आज के दिन अंडे को बैलेंस किया जा सकता है। पर असली हकीकत क्या है आइए हम आपको बताते हैं…

How To Balance an Egg






















क्या आप वास्तव में अंडा बैलेंस कर सकते हैं?
बहुत से लोगों का दावा है कि 23 सितंबर को यानि इक्वीनॉक्स के दिन जब दिन और रात बराबर होते हैं तो अंडे को बैलेंस किया जा सकता है, इसका मुख्य कारण है गुरुत्वाकर्षण खिंचाव। लेकिन हकीकत यही है कि आज साल के किसी दिन और किसी भी वक्त अंडे को बैलेंस कर सकते हैं बस इसके लिए आपको अच्छी प्रैक्टिस करनी होगी।


चाइनीस जानते हैं अंडे को बैलेंस करना
चीन के लोग अंडे को बैलेंस करने का तरीका जानते हैं, ये उनकी परंपरा का हिस्सा माना जाता है। वहां इसे लिचुन नाम से जाना जाता है, चीन में शीत ऋतु का सोलर नाम यही है। चीनी लोगों की नजर में अंडा नई जिंदगी का प्रतीक माना जाता है।

equinox






















क्या है इक्विनॉक्स
धरती पर ऐसा समय या बिंदु जब दिन और रात लगभग बराबर हो जाते हैं, इसको इक्विनॉक्स कहा जाता है। इसका शब्दिक अर्थ होता है – समान। धरती अपनी धुरी पर 23½° झुके हुए सूर्य के चक्कर लगाती है, इस प्रकार वर्ष में एक बार धरती इस स्थिति में होती है, जब वह सूर्य की ओर झुकी रहती है, व एक बार सूर्य से दूसरी ओर झुकी रहती है।

आज धरती नहीं झुकेंगी सूर्य के आगे
साल में दो बार ही ऐसी स्थिति होती है, जब धरती का झुकाव न सूर्य की ओर ही होता है और न ही सूर्य से दूसरी ओर, बल्कि बीच में होता है। इस स्थिति को इक्विनॉक्स कहा जाता है। इन दोनों तिथियों पर दिन और रात की बराबर लंबाई लगभग बराबर होती है।

How To Balance an Egg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो