scriptयुद्धविराम उल्लंघन: पाक सेना की गोलीबारी में एक जवान शहीद | Ceasefire violation: One armyman attains martyrdom due to firing of Pak | Patrika News
विविध भारत

युद्धविराम उल्लंघन: पाक सेना की गोलीबारी में एक जवान शहीद

जवान गश्त पर गया हुआ था और इसी दौरान पाक की ओर से घात लगाकर उसपर गोली चलाई गई

Jul 30, 2015 / 08:58 am

शक्ति सिंह

Pakistan ceasefire

Pakistan ceasefire

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में गुरूवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए युद्धविराम के उल्लंघन में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। जवान गश्त पर गया हुआ था और इसी दौरान पाक की ओर से घात लगाकर उसपर गोली चलाई गई। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।



इससे पहले पाक ने बुधवार को भी कुपवाड़ा सेक्टर में बिना उकसावे की गोलीबारी की थी। पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर माछिल में छोटे और स्वचालित हथियारों से संघर्षविराम का उल्लंघन किया। दिन में दो बार पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।

Home / Miscellenous India / युद्धविराम उल्लंघन: पाक सेना की गोलीबारी में एक जवान शहीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो