scriptभूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, कई पर्यटक फंसे | Chandigarh-Manali highway closed due to landslide | Patrika News

भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, कई पर्यटक फंसे

Published: Dec 08, 2015 12:33:00 am

जिला प्रशासन के प्रवक्ता शेर सिंह ने कहा कि सड़क को यातायात को सुचारू करने में 24 घंटे से अधिक का समय लग सकता है

Landslide

Landslide

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उट में भूस्खलन के कारण चंडीगढ-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिए जाने से मार्ग के दोनों तरफ हजारों गाडियां फंस गई हैं। कुल्लू के जिला उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि उट में होंगी तीर्थस्थल के पास भूस्खलन होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार है जिसमें ज्यादातर पर्यटको के वाहन हैं।


सड़क से मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई है और युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। भूस्खलन के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन भूकंप के झटके महसूस होने से कुछ घंटे पहले यहां भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

जिला प्रशासन के प्रवक्ता शेर सिंह ने कहा कि सड़क को यातायात को सुचारू करने में 24 घंटे से अधिक का समय लग सकता है। जिला उपायुक्त ने जल्द से जल्द सड़क को साफ करने के लिए अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो