scriptड्रैगन की हिमाकत, भारतीय सीमा से कराची भेजी पनडुब्बी | Chinese sub lurked past Indian waters, docked in Karachi? | Patrika News
विविध भारत

ड्रैगन की हिमाकत, भारतीय सीमा से कराची भेजी पनडुब्बी

चीन ने फिर एक बार भारत की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करते हुए समुद्री सीमा से अपनी पनडुब्बी को कराची पहुंचा दिया है

Jun 28, 2015 / 12:40 am

भूप सिंह

chinese-submarine

chinese-submarine

नई दिल्ली। चीन ने फिर एक बार भारत की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करते हुए समुद्री सीमा से अपनी पनडुब्बी को कराची पहुंचा दिया है। चीन पाकिस्तान को अगले कुछ सालों में आठ युआन क्लास सबमरीन बेच रहा है। इसी के तहत पहले सबमरीन को कराची पहुंचाया गया। यह हरकत उसने पीएम मोदी के चीन दौरे के करीब एक हफ्ते बाद की है।

पनडुब्बी 22 मई को पहुंची कराची
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सीमा पर चीनी पनडुब्बी देखी गई थी, जो 22 मई को कराची पहुंची। चीन की इस हरकत के बाद भारतीय नौसेना ने अलर्ट जारी कर दिया है।

पहले से चल रहा सीमा विवाद
नौसेना को आशंका है कि पनडुब्बी के जरिए चीन देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। सीमा विवाद के चलते पहले से ही दोनों देशों के संबंध अच्छे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि अरब सागर से घुसपैठ की कोशिशों के चलते पहले भी तनाव की स्थिति बनती रही है।

एक हफ्ते में कराची में ठहरी थी टीम
सूत्रों के मुताबिक युआन क्लास 335 सबमरीन अरब सागर से होकर कराची पहुंची थी। रिफ्यूलिंग और रिस्टॉकिंग के लिए पनडुब्बी पर कुल 65 लोग सवार थे, जो कराची में एक हफ्ते तक ठहरे थे।

ऎसे की हरकत
चीन की यह पनडुब्बी इसी 31 मार्च को दक्षिण चीन सागर में हैनान द्वीप पर अपने बेस से यात्रा पर निकली थी। मलेशिया होते हुए हिंद महासागर में प्रवेश किया। इसके बाद अरब सागर से होते हुए यह 20 अप्रेल को अदन की खाड़ी पहुंची। भारतीय जल सीमा में प्रवेश कर 22 मई को कराची पहुंची।

चीन दे रहा पाक को बढ़ावा
यह पनडुब्बी टॉरपीडो, एंटी शिप मिसाइल और स्वतंत्र प्रणोदक से लैस है, जो पानी की गहराई में इसे और भी मजबूती प्रदान करता है। पाकि स्तान तेजी से अपने परमाणु कार्यक्रमों में वृद्धि कर रहा है। उसने चीनी तकनीक की मदद से अपना शस्त्रागार तैयार किया है। पाकिस्तान के पास 100 से 120 हथियार हैं, जबकि भारत के पास इसकी संख्या 90 से 100 है।

Home / Miscellenous India / ड्रैगन की हिमाकत, भारतीय सीमा से कराची भेजी पनडुब्बी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो