scriptमध्यस्थता करने पर कांग्रेस का वार, कहा- देश का नया सेंसर बोर्ड होगा महाराष्ट्र का सीएम | Congress hits on Maharashtra CMadhm movie controversy | Patrika News

मध्यस्थता करने पर कांग्रेस का वार, कहा- देश का नया सेंसर बोर्ड होगा महाराष्ट्र का सीएम

Published: Oct 24, 2016 10:03:00 am

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विट कर कहा है कि  अब महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री भारत का नया सेंसर बोर्ड होगा…

ae dil

ae dil

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मनसे और करण जौहर के बीच मध्यस्थता कर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। पहले अरविंद केजरीवाल ने इस बात को लेकर बीजेपी को देश को बर्बाद करने वाली पार्टी बताया। अब कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर सीएम को आड़े हाथों लिया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विट कर कहा है कि, मुख्यमंत्री फडणवीस ने मनसे के फरमानों के आगे झुक कर अपने पद की प्रतिष्ठा को कम किया है और संविधान की अवहेलना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुये कहा, अब महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री भारत का नया सेंसर बोर्ड होगा।

आपको बता दें कि उरी हमले के जवाब में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड में काम को लेकर आवाज उठने लगी थी। विवाद बढ़ता देख कई निर्माताओं ने पाक कलाकारों के रोल में या तो बदलाव किया या उनके साथ आगे से काम नहीं करने की बात कही। सबसे ज्यादा विवाद दिवाली पर रिलीज होने वाली मूवी ऐ दिल है मुश्किल को लेकर हुआ है। इसमें पाक कलाकार फवाद खान का अहम रोल है। इसी को लेकर मनसे ने फिल्म के बहिष्कार की धमकी दी। विवाद बढ़ता देख महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने करण जौहर और राज ठाकरे के साथ बैठ विवाद सुलझाया। इसी बात को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सीएम पर जुबानी हमले बोलना शुरू कर दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो