scriptआसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला | Deadly attack on a key witness of Asaram case | Patrika News

आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला

Published: May 23, 2015 05:06:00 pm

आरोपी घटनास्थल से फरार, हमलावरों ने गवाह पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया

asaram bapu

asaram bapu

चंडीगढ़। दुष्कर्म व यौन शोषण के आरोप में जांच का सामना कर रहे बापू आसाराम व उनके बेटे नारायण सांई के केस में मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला किए जाने का समाचार है। घटना भिवानी जिले के अंतर्गत आते चरखी दादरी की है। इससे पहले पानीपत में भी आसाराम केस के गवाह पर हमला हो चुका है। इस केस में कुल पांच गवाह हैं। जिनमें से दो की हत्या हो चुकी है जबकि तीन अन्यों पर जानलेवा हमला हो चुका है। पीडि़त गवाह ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

चाकू से हमला
आसाराम दुष्कर्म केस में अन्यों के अलावा चरखी-दादरी निवासी अजय माकन भी मुख्य गवाह है। बीती रात अजय अपने घर में था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर में हमलें के उद्देश्य से घुसे। हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। इसी बीच अजय माकन उठ गया और हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो