scriptबंगाल में 34 साल के बाद लौटा लोकतंत्र-ममता  | Democracy has returned to Bengal after 34 years-Mamata Banerjee | Patrika News
विविध भारत

बंगाल में 34 साल के बाद लौटा लोकतंत्र-ममता 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार कहा कि राज्य में 34 साल के बाद लोकतंत्र की वापसी हुई है

Apr 25, 2015 / 12:42 am

भूप सिंह

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार कहा कि राज्य में 34 साल के बाद लोकतंत्र की वापसी हुई है। उन्होंने यहां सचिवालय में पत्रकारों से कहा कि इस साल सबसे शांतिपूर्ण तरीके से निगम चुनाव संपन्न् हुए। उन्होंने कहा,” मुझे जनता पर पूरा विश्वास है। लोकतंत्र में आखिरी कथन उनका ही होता है। हम नहीं चाहते कि कोई कानून को कोई अपने हाथ में ले। हम शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं। “

 उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और जनता लोकतंत्र में ईश्वर के रूप में है। किसी को कोई हक नहीं है कि वे अपने अहम को संतुष्ट करने के लिए लोगों का अपमान करे।

Home / Miscellenous India / बंगाल में 34 साल के बाद लौटा लोकतंत्र-ममता 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो