scriptधरम जी एक दो एक-दो दिन में अस्पताल से घर आ जाएंगे: हेमामालिनी  | Dharmendra feeling right now: Hema Malini | Patrika News

धरम जी एक दो एक-दो दिन में अस्पताल से घर आ जाएंगे: हेमामालिनी 

Published: May 30, 2015 12:41:00 am

मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं अभिनेत्री हेमामालिनी ने शुक्रवार को अपने पति की तबीयत की जानकारी टि्वटर पर दी

Dharmendra and Hema Malini

Dharmendra and Hema Malini

नई दिल्ली । बॉलीवुड के एक्शन हीरो धर्मेन्द्र की हालत सुधर रही है और वह एक -दो दिन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर आ जायेंगे। मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं अभिनेत्री हेमामालिनी ने शुक्रवार को अपने पति की तबीयत की जानकारी टि्वटर पर दी। 

उन्होंने कहा कि धर्मजी का ब्लड काउंट धीर-धीरे सुधर रहा है और वह एक-दो दिन में अस्पताल से बाहर आ जायेंगे। उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ करने के लिए आप सभी को मेरा शुक्रिया। दाहिने कंधे में दर्द और कमजोरी की शिकायत पर अभिनेता को 27 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले धर्मेन्द्र की बेटी इशा देओल ने कल रात टि्वट करके अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। इशा ने कहा था कि मेरे पिता स्वस्थ हैं। आप सभी शुभचिन्तकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो