scriptपीएम मोदी के समुदाय पर दूरदर्शन बनाएगा सीरियल | Doordarshan making serial on PM Modi's community | Patrika News
विविध भारत

पीएम मोदी के समुदाय पर दूरदर्शन बनाएगा सीरियल

सीरियल में नरेन्द्र मोदी को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक के समकक्ष खड़ा करने की योजना है

May 05, 2015 / 08:47 am

शक्ति सिंह

PM Modi HD

PM Modi HD

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस समुदाय से आते हैं, उसकी महिमा को रेखांकित करने के लिए दूरदर्शन एक सीरियल बना रहा है। सीरियल में नरेन्द्र मोदी को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक के समकक्ष खड़ा करने की योजना है कि किस तरह एक तेली समुदाय का व्यक्ति सत्ता के शिखर तक पहुंचता है। “दिए जलते हैं” सीरियल के मुहूर्त का आयोजन सोमवार को गांधीनगर में पेठापुर कस्बे के मोदी कम्युनिटी हॉल में मोदी के बड़े भाई सोमनाथ के आतिथ्य में किया गया।

सीरियल की शूटिंग मोदी के गृहनगर वडनगर समेत गुजरात के अन्य स्थानों पर होगी। मोदी गुजरात के घांची समुदाय से आते हैं जो ओबीसी के तहत आता है। यह समुदाय तेल निकालने के पेशे से जुड़ा हुआ है। सीरियल के निर्माता सुरेश चौधरी कहते हैं कि सीरियल को दूरदर्शन द्वारा अक्टूबर तक दिखाए जाने की योजना है। इसमें घांची-तेली समुदाय के प्रसिद्ध लोगों के जीवनवृत्त को दर्शाया जाएगा। दूरदर्शन ने पहले चरण में 128 एपीसोड को मंजूरी दी है।

सीरियल लगभग दस साल तक चलने की सम्भावना है। चौधरी कहते हैं कि इससे यह संदेश जाएगा कि कोई भी अपने समुदाय पर गर्व कर सकता है। उल्लेखनीय है कि चंद्रगुप्त मौर्य जाति के थे। उन्होंने अपनी मृत्यु के पहले जैन धर्म अपना लिया था और उनके पौत्र अशोक ने कलिंग के युद्ध के बाद बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था।

नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई सोमनाथ ने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त से लेकर अशोक यहां तक कि गंगू तेली इतिहास में महत्वपूर्ण रहे हैं। सीरियल में नरेन्द्र के जीवनवृत्त को भी शामिल किया गया है। सीरियल के निर्माता चौधरी भी तेली समुदाय से आते हैं। वे कहते हैं कि हम सालों से मोदी से सम्पर्क में हैं। हमने गहन खोज की है। अब जबकि हमें दूरदर्शन से हरी झंडी मिल गई है, हमने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

Home / Miscellenous India / पीएम मोदी के समुदाय पर दूरदर्शन बनाएगा सीरियल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो