script

दिल्ली में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

Published: Aug 22, 2016 04:49:00 pm

देश की राजधानी सहित हरियाणा तथा पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके

Earthquake,earthquake in Pakistan,Earthquake in Af

Earthquake,earthquake in Pakistan,Earthquake in Afghanistan, earthquake effect in madhya pradesh, North India Earthquake,Delhi earthquake

नई दिल्ली। देश की राजधानी सहित हरियाणा तथा पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके अनुभव किए गए। रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 3.5 आंकी गई। भूकंप का केन्द्र हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में बताया जा रहा है। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

पहले ही दे दी थी भूकंप की चेतावनी
गौरतलब है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार 26 जुलाई के आस-पास एनसीआर में तेज भूकंप आने की चेतावनी दी गई थी। प्राधिकरण को भेजी गई रिपोर्ट में जानमाल की भारी हानि होने का भी खतरा जताया गया था। हालांकि प्रशासन ने इसके बाद सुरक्षा के ऐहतियातन जरूरी इंतजाम आरंभ कर दिए थे।

दिल्ली है खतरनाक जोन में
देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास का एरिया (जैसे) एनसीआर सिसमिक जोन चार में आता है। जोकि भूकंप के लिहाज से बेहद खतनाक माना जाता है। हालांकि सिसमिक जोन पांच सबसे खतनाक होता है। दिल्ली के यमुना से लगे होने की वजह से दिल्ली में भूकंप का खतरा और भी बढ़ जाता है। नदी से सटे हुए इलाकों में भूकंप ज्यादा प्रभावशाली होता है या कहें की अधिक खतरनाक होता है।

चिन्हित की जानी थी इमारतें
एनडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार अगर भूकंप आया तो जिन ऊंची इमारतों में भूकंप सहने की क्षमता कम है उनको सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए पहले से ही दिल्ली एनसीआर की ऊंची इमारतों की जांच की जानी थी और साथ ही उन इमारतों को चिन्हित करना था। ताकि आने वाले भूकंप से लोगों को बचाया जा सके इसके लिए दिल्ली में एक टीम भी गठित कर दी गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो