scriptसभी को देखनी चाहिए “India’s Daughter”: निर्भया के पिता | Everyone should see India's Daughter says Nirbhaya's Father | Patrika News
विविध भारत

सभी को देखनी चाहिए “India’s Daughter”: निर्भया के पिता

भारत में  “इंडियाज
डॉटर” पर बैन लगने के बाद निर्भया के पिता ने कहा, सभी को देखनी चाहिए डॉक्यूमेंट्री

Mar 05, 2015 / 05:45 pm

सुभेश शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली में 2012 में हुए गैंगरेप पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “इंडियाज डॉटर” को भारत में बैन कर दिया गया है। लेकिन निर्भया के पिता का कहना है कि इस डॉक्यूमेंचट्री को देश में दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि, इस डॉक्यूमेंट्री में सोसाइटी और उसके माइंडसेट की छवि है और उसे सभी को देखना चाहिए।

निर्भया के पिता ने कहा, “सभी को फिल्म देखनी चाहिए। अगर इनसान उस तरह जेल में बोल सकता है, तो सोचिए बाहर कैसे बोलता होगा। डॉक्यूमेंट्री वे सभी चीजें दिखलाती है, जोकि देश में हो रहा है। अगर देश ने फैसला कर लिया है, तो उसे हमे स्वीकारना होगा।” ब्रिटिश फिल्ममेकर लेसली उडविन द्वारा बनाई गई इस डॉक्यूटमेंट्री में निर्भया के माता-पिता, डॉक्टर्स, पुलिस, वकीलों और एक दोषी का इंटरव्यू का है और ये डॉक्यूमेंट्री बीबीसी ने बुधवार को प्रसारित की।

गौरतलब है कि भारतीय सरकार ने बुधवार को बीबीसी को यह सुनिश्चित करने के लिए लिखा था कि यह डॉक्यूमेंट्री भारत या विदेशों में किसी भी माध्यम के जरिए प्रसारित न होने पाए।

Home / Miscellenous India / सभी को देखनी चाहिए “India’s Daughter”: निर्भया के पिता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो