scriptससुर का लड़की को चुंबन पड़ा महंगा, दुल्हन ने लौटाई बारात | Father-in-law kissed girl in marriage, bride cancells marriage | Patrika News
विविध भारत

ससुर का लड़की को चुंबन पड़ा महंगा, दुल्हन ने लौटाई बारात

दूल्हे के पिता ने दुल्हन की चचेरी बहन को सबके सामने चूम लिया, दुल्हन और उसके परिवार वालों को यह बात नागवार गुजरी

May 30, 2015 / 04:42 pm

सुनील शर्मा

minor's marriage

minor’s marriage

नई दिल्ली। अपने सपनों के राजकुमार से शादी का इंतजार कर रही एक दुल्हन ने अपने घर आई बारात को बैरंग लौटा दिया। ऐसा उसने अपने होने वाले ससुर के द्वारा एक लड़की का चुंबन लेने के कारण किया। दुल्हन को अपने होने वाले ससुर की यह हरकत रास नहीं आई और उसने शादी से स्पष्ट इंकार कर दिया।

प्रत्यशदर्शियों के अनुसार फर्रुखाबाद के नागला खैरबंद गांव के परमेश्वरी दयाल की बेटी रुचि की शादी जैतहरा गांव के राजेश से तय हुई। लड़के के पिता बाबूराम बैंड बाजे के साथ बेटे की बारात लेकर तय वक्त पर पहुंच गए। वहां पर शादी की रस्मों की तैयारियां होने लगी। इसी दौरान दूल्हे के पिता ने दुल्हन की चचेरी बहन को सबके सामने चूम लिया। दुल्हन और उसके परिवार वालों को यह बात नागवार गुजरी और लड़की ने शादी करने से मना कर दिया तथा बारात को जल्द से जल्द वापस लौट जाने के लिए कहा। हालांकि दुल्हन की मां ने भी उसे मनाने की कोशिश की, परन्तु वह नहीं मानी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दूल्हे के पिता ने दुल्हन और उसके पूरे परिवार से सबके सामने माफ़ी मांग ली परन्तु रूचि ने अपना फैसला बदलने से स्पष्ट मना कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी बातचीत कर तय किया कि शादी की तैयारी पर हुए पूरे खर्चे की भरपाई लड़के का पिता करेगा। एसएचओ कोतवाली ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि लड़की वालों की तरफ से शिकायत आई थी परन्तु बाद में दोनों पक्षों ने बैठकर विवाद सुलझा लिया।

Home / Miscellenous India / ससुर का लड़की को चुंबन पड़ा महंगा, दुल्हन ने लौटाई बारात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो