scriptPM मोदी के मंत्री को बाढ़ पीडि़तों ने बनाया बंधक, सरकार विरोधी नारेबाजी भी की | Flood victims mob Union Minister with neglect charge | Patrika News
विविध भारत

PM मोदी के मंत्री को बाढ़ पीडि़तों ने बनाया बंधक, सरकार विरोधी नारेबाजी भी की

बिहार के वैशाली में बाढ़ पीडि़तों ने केन्द्रीय मंत्री उपेद्र कुशवाहा को बंधक बना लिया। वे राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज थे…

Aug 29, 2016 / 10:33 am

भूप सिंह

upendra kushwaha

upendra kushwaha

नई दिल्ली। बिहार के वैशाली में राहत सामग्री नहीं मिलने नाराज बाढ़ पीडि़तों ने केन्द्रीय मंत्री उपेंन्द्र कुशवाहा को बंधक बना लिया। कुशवाहा वैशाली के महनार थाना अंतर्गत हसनपुर में बाढ़ पीडि़त लोगों से मिलने गए थे।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री उपेंन्द्र कुशवाहा जैसे ही हसनपुर पहुंचे, बाढ़ पीडि़त अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर करने लगे। वे राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज दिखे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। केन्द्रीय मंत्री कुशवाहा लाख समझाते रहे कि वे खुद बाढ़ पीडि़तों की समस्या से दुखी हैं और उनकी पीड़ा जानने ही उनके गांव पहुंचे हैं। लेकिन लोगों ने मंत्री एक नहीं सुनी।


लोगों का कहना था कि वे बाढ़ से बेहाल हैं और कोई प्रशासनिक पदाधिकारी उनकी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं। कई गांवों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। दिखावे का राहत बंट रहा है। प्रशासनिक पदाधिकारी लोगों की पीड़ा के प्रति ब्रेफिक्र हैं। लोगों ने प्रशासन और सरकारी विरोधी नारेबाजी भी की। बाद में कुशवाहा आगे बढ़ गए।



उल्लेखनीय है कि इसी प्रखंड के शाहपुर गांव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के पैतृक गांव शाहपुर में भी पानी आ गया है जिससे वे राज्य सरकार पर भड़के हुए हैं। रघुवंश ने रविवार को ही नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि प्रचार तंत्र से काम नहीं चलेगा, सरकार कार करें।

Home / Miscellenous India / PM मोदी के मंत्री को बाढ़ पीडि़तों ने बनाया बंधक, सरकार विरोधी नारेबाजी भी की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो