script

कोहरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर 12 गाडिय़ों की टक्कर में 2 की मौत

Published: Dec 01, 2016 09:52:00 am

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गुरुवार सुबह कोहरा का असर नजर आया। दिल्ली में इसकी दृश्यता 50 मीटर से कम रिकॉर्ड की गई। वहीं घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस पर एक हादसा हो गया। कोहरे के चलते गुरुवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा स्थित माइल स्टोन 81 के पास 12 […]

fog

fog

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गुरुवार सुबह कोहरा का असर नजर आया। दिल्ली में इसकी दृश्यता 50 मीटर से कम रिकॉर्ड की गई। वहीं घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस पर एक हादसा हो गया। कोहरे के चलते गुरुवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा स्थित माइल स्टोन 81 के पास 12 गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो लोग की मौत की खबर है, वहीं 20 लोग घायल हो गए है। 

वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई। कोहरे का असर रेल यातायात पर देखने को मिला। कोहरे के कारण पूर्वांचल, पंजाब और राजस्थान की ओर से जानी वाली ट्रेनें देरी से चली। मौसम विभ्भाग के मुताबिक अगले दो दिन में और ज्यादा पारा गिरने की संभावना है, जिसके चलते ठंड भ्भी और अधिक बढ़ेंगी। मौसम विभाग के एक्सपर्ट के मुताबिक 3 दिसंबर तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी व बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहने की आशंका है। 

दिल्ली और एनसीआर में एवरेज मिनिमम टेम्प्रेचर 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सोमवार को शहर का मैक्सिमम एवरेज टेम्प्रेचर 29.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि मिनिमम एवरेज टेम्प्रेचर 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। गौर हो बुधवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे ने दस्तक दी थी। ठंड बढऩे पर कोहरे की दृश्यता भी और कम हो सकती है। बुधवार की तुलना में गुरूवार को कोहरा काफी घना है।

मौसम के विभिन्न पहलुओं पर काम करने वाली निजी संस्था स्काईमेट के वैज्ञानिक समरजीत चौधरी के अनुसार, फिलहाल दिल्ली में दक्षिण पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। तीन दिसंबर के बाद से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। ये हवाएं पहाड़ों की ओर से आती हैं और ठंडी होती हैं। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड में वृद्धि होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो