scriptपाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई करे भारत: यशवंत सिन्हा | Former FM Yashwant sinha praises Modi govt, recommends military action against Pakistan | Patrika News

पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई करे भारत: यशवंत सिन्हा

Published: Sep 28, 2016 10:11:00 am

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने उरी आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है

yashwant sinha

yashwant sinha

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने उरी आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है। सरकार द्वारा सिंधु जल समझौते की समीक्षा करने तथा पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्जे पर पुनर्विचार करने से सहमत यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि भारत ने WTO के तहत 1996 में ही पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया था, लेकिन आज 20 साल बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान ने भारत को यह दर्जा नहीं दिया है। इसे वापस लेने में कोई कानूनी अड़चन नहीं आएगी।

सैन्य कार्रवाई का किया समर्थन
यशवंत सिन्हा ने भारत सरकार को सैन्य कार्रवाई करने का सुझाव देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। इसीलिए हमें ही ठीक वैसे ही PoK तथा बॉर्डर इलाके में स्थित आतंकी कैंपों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर देना चाहिए, जैसे अमरीका ने पाकिस्तान में घुस कर ओसामा बिन लादेन को मारा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो