script

कारखानों के कर्मचारियों की अधिकतम सैलरी की सीमा बढ़ी

Published: Dec 06, 2016 09:09:00 pm

केन्द्र सरकार ने मंगलवार को कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर का ऐलान किया है…

wage limit

wage limit

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने मंगलवार को कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर का ऐलान किया है। केन्द्र सरकार ने बताया कि कारखानों प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों के वेतन की अधिकतम सीमा को 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 21 हजार रुपए प्रतिमाह करने के आशय का नोटिफिकेशन प्रकाशित किया गया है।

श्रम मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान
लोकसभा में विनोद लखमाशी चावड़ा के प्रश्न के लिखित उत्तर में श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ईएसआईसी सुधार कार्यसूची के तहत कर्मचारी राज्य बीमा योजना के कवरेज का विस्तार देश के सभी राज्यों एवं जिलों तक करने का फैसला लिया गया है। इसे चरणबद्ध रूप में करने का फैसला लिया गया है।

नोटिफिकेशन जारी हुआ
उन्होंने कहा कि कवरेज के विस्तार के संबंध में कारखानों एवं प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों की सैलरी की अधिकतम सीमा को 15 हजार रुपए महीना से बढ़ाकर 21 हजार रुपए हर महीने किया जा रहा है। सरकार ने इस आशय की राजपत्रित अधिसूचना यानी गजटेड नोटिफिकेशन प्रकाशित कर दी है।

श्रम मंत्री ने दिया बयान
बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि श्रम कानूनों में सुधार की प्रक्रिया समय की आवश्यकता है। इस पर विचार करते हुए विधायी प्रणाली को मॉडर्न बनाने और उन्हें उभरते आर्थिक और औद्योगिक परिप्रेक्ष्य के लिए ज्यादा असरदार और समकालीन बनाने की प्रक्रिया लगातार चल रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो