script

सोशल नेटवर्किग साइट गूगल प्लस को बंद करेगी गूगल

Published: Jul 29, 2015 07:41:00 am

कंपनी ने गूगल प्लस को चार साल पहले इस उम्मीद में शुरू किया था कि वह फेसबुक का गंभीर प्रतिस्पर्धी बनेगा लेकिन ऎसा कुछ हुआ नहीं

Google

Google

नई दिल्ली। फेसबुक से मुकाबला करने के लिए गूगल ने जिस सोशल नेटवर्किग साईट गूगल प्लस को जून 2011 को लांच किया था, अब उसे बंद करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने गूगल प्लस को चार साल पहले इस उम्मीद में शुरू किया था कि वह फेसबुक का गंभीर प्रतिस्पर्धी बनेगा लेकिन ऎसा कुछ हुआ नहीं। अक्टूबर 2014 के आकड़ों के मुताबिक गूगल प्लस के पास करीब 54 करोड़ एक्टिव यूजर्स थे पर साईट पर आकर विजिट करने वाले 100 गुने से भी कम 40 से 50 लाख के बीच ही थे। एक्टिव यूजर्स की कमी के चलते गूगल को नुकसान ही हो रहा था।

गूगल ने पिछले कुछ महीने गूगल प्लस के सबसे उपयोगी हिस्सों को अलग कर अलग सेवाएं बनाने पर काम किया है। इस तरह से कंपनी गूगल से जुड़ी सभी गतिविधियों के लिए गूगल प्लस की केंद्रीय भूमिका को समाप्त करने की दिशा में बढ़ रही है।

कंपनी ने गूगल प्लस को अलग अलग बांटने के साथ इस बारे में बड़ी घोषणा की। गूगल आने वाले दिनों में गूगल प्लस को दो पूरी तरह अलग उत्पादों स्ट्रीम्स व फोटो में बदल देगी। अब तक गूगल की (यूट्यूब वीडियो पर टिप्पणी करने जैसी) विभिन्न सेवाओं के लिए गूगल प्लस प्रोफाइल होना जरूरी रहा है लेकिन भविष्य में ऎसा नहीं होगा। गूगल के उपाध्यक्ष (फोटो) ब्रेडली होरोवित्ज ने कंपनी के एक ब्लाग में लिखा है,” लोगों ने हमें बताया है कि अपनी सभी गूगल सेवाओं को एक ही एकाउंट से चलाना उनके लिए कहीं अधिक आसान होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो