scriptमिलिए, एक और गूगल ब्वॉय से, प्रधानमंत्री मोदी का है दीवाना | Google Boy Anmol Swami from Meerut knows it all | Patrika News

मिलिए, एक और गूगल ब्वॉय से, प्रधानमंत्री मोदी का है दीवाना

Published: Oct 07, 2015 11:45:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

अपनी तेज याददाश्त के कारण चर्चा में हैं अनमोल, कैसे भी सवाल हों, अनमोल
के पास सभी का है जवाब

google boy

google boy

नई दिल्ली। गूगल ब्वॉय कौटिल्य को टक्कर देने के लिए अब एक और बच्चा आगे आ गया है। महज पांच साल के इस बच्चे की याददाश्त इतनी तेज है कि हर कोई हैरान रह जाता है। य बच्चा टीवी पर जो देखता, वह उसके दिमाग में फिट हो जाता। ऎसे में अब इस बच्चे को भी गूगल ब्वॉय के रूप में जाना जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मेरठ के रहने वाले अनमोल स्वामी की।

अनमोल अपनी तेज याददाश्त के कारण चर्चा में हैं। कैसे भी सवाल हों, अनमोल के पास सभी का जवाब रहता है। अनमोल को देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के नाम याद है। इतना ही नहीं अगर उनसे उल्टे क्रम में भी पूछा जाए तो अनमोल हिचकिचाते नहीं हैं। वहीं अनमोल को दुनिया के सभी देशों की राजधानी के बारे में भी पता है। अनमोल की मां रचना स्वामी बताती है कि ये जो भी चीज एक बार देख या सुन लेते हैं वो कभी नहीं भूलते हैं। अनमोल ने टीवी पर देखकर कराटे भी सीख लिया है। वहीं जब अनमोल से पूछा गया कि उनके सबसे फेवरेट नेता कौन हैं तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया।

अनमोल की इस प्रतिभा को देखते हुए उनके स्कूल ने उनकी 12वीं तक की पढ़ाई मुफ्त कर दी है। वहीं अनमोल की दोनों बहनों को भी यही तोहफा दिया गया है। अध्यनन स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिला बासुरोय का कहना है कि अनमोल न केवल सामान्य ज्ञान में बल्कि बाकी विषयों में भी बहुत अच्छा है। अनमोल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं और बड़े होकर नरेंद्र मोदी की तरह देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।

आपको बता दें कि करनाल के कोहण्ड गांव के रहने वाले कौटिल्य को भी गूगल ब्वॉय कहा जाता है। कौटिल्य को देश के सभी राज्यों की जानकारी जुबानी याद है। कौटिल्य से किसी भी नदी, पहाड़ आदि के बारे में पूछने पर, वह पलक झपकते ही उसका जवाब दे देता है। उससे किसी भी देश के बारे में पूछें, वह चुटकी बजाकर बता देता है। कौटिल्य के इस ज्ञान से उसके परिवार वाले भी हैरान हैं। उसे सौरमंडल के बारे में भी पूरी जानकारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो