scriptकाले धन पर धीमी कार्रवाई कर रही है सरकार : रामदेव | Government going slow on black money : Baba Ramdev | Patrika News

काले धन पर धीमी कार्रवाई कर रही है सरकार : रामदेव

Published: Apr 16, 2015 09:36:00 pm

कांग्रेस
उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि
यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है

Baba Ramdev

Baba Ramdev

नई दिल्ली। योगगुरू बाबा रामदेव ने केन्द्र सरकार पर काला धन के मामले पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगाते हुए गुरूवार को कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार जन भावनाओं के अनुकूल इस दिशा में ठीक तरीके से काम करना शुरू कर देगी। तीन दिवसीय योग शिविर में हिस्सा लेने यहां आए बाबा ने कहा कि काला धन के रूप में 100 करोड़ रूपए देश का विदेश में हैं और उसे वापस लाने के लिए सरकार को तेज गति से काम करने की जरूरत है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन वह चाहेंगे तो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी जा सकती है। राहुल गांधी को योग करके सतत भूमिका निभानी चाहिए। उनका कहना था मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हरियाणा सरकार द्वारा कै बिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संत सत्कार और तिरस्कार से उपर होने और होते है और वह निलृप्त होते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो