script

5 लाख रुपए से भी कम में मकान देगा केंद्र : नितिन गडकरी

Published: Feb 11, 2016 08:06:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

गडकरी ने कहा कि अगर हम 5 लाख रु. से कम कीमत वाला मकान उपलब्ध
कराते हैं तो 30 प्रतिशत जनता खरीद पाएगी

Nitin Gadkari

Nitin Gadkari

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दावा किया है कि वह न केवल स्मार्ट शहर बनाने को प्रतिबद्ध है बल्कि 5 लाख रु.से कम कीमत के सस्ते मकान भी मुहैया कराएगी। स्मार्ट सिटी व सस्ते मकान मोदी सरकार के शीर्ष एजेंडे में शामिल है। यह कहना है, केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का। गडकरी ऐसोचैम के स्मार्ट सिटी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

गडकरी ने कहा, सस्ते मकान बहुत महत्वपूर्ण है। सबसे बड़ी बाधा यह है कि हमारे देश में केवल एक प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जो 10 लाख रु. से अधिक कीमत वाला मकान खरीद सकते हैं। अगर हम 5 लाख रु. से कम कीमत वाला मकान उपलब्ध कराते हैं तो 30 प्रतिशत जनता खरीद पाएगी।

20 को उद्घाटन
गडकरी ने कहा कि गरीब लोगों को कम कीमतों के मकान मुहैया कराने के तहत नागपुर में प्रयोग किया गया है। वहां इस्पात के ढांचे पर मकान बनाया गया है, जिसमें 70 प्रतिशत फ्लाई ऐश का इस्तेमाल है। इसका उद्घाटन 20 फरवरी को होगा।

डेढ़ लाख सब्सिडी
मकानों की निर्माण लागत 1000 रु. प्रति वर्ग फुट आती है। केंद्र 450 वर्ग फुट का मकान 5 लाख में उपलब्ध कराएगा। उनमें सौर ऊर्जा सिस्टम लगेंगे। फ्लाई ऐश से बेड बनाएंगे। इन पर 1.5 लाख रु. सब्सिडी दी जाएगी। खरीदार के लिए मकान की लागत 3.5 लाख रु. होगी और 7 से 7.5 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन मिलेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो