script

कुछ घंटे पहले दुल्हन को पता चला दूल्हा है एचआईवी पॉजिटिव, तोड़ दी शादी

Published: Aug 24, 2016 09:35:00 am

शादी होने से कुछ घंटे पहले दुल्हन और उसके परिवारवालों को पता चला कि दूल्हा एचआईवी पॉजिटिव है।

marriage

marriage

तिरुवन्नामलाई। शादी होने से कुछ घंटे पहले दुल्हन और उसके परिवारवालों को पता चला कि दूल्हा एचआईवी पॉजिटिव है। ये जानकारी मिलते ही लड़की वालों ने ये शादी तोडऩे का फैसला किया। लड़की के घरवालों को अधिकारियों ने कुछ देर पहले ये जानकारी दी कि लड़का एचआईवी पॉजिटिव है।

लड़की वालों को ये सुनकर लगा झटका

लड़की के घरवालों को ये बात सुनकर हैरानी हुई कि इतनी बड़ी बात उनसे छिपाई गई। इस शादी से पहले जिले के कलेक्टर और रेवन्यू अधिकारी को किसी अनजान आदमी ने फोन करके ये जानकारी दी। किसी ने कलेक्टर को बताया कि इस लड़के का एचआईवी का इलाज चल रहा है। इस खबर की पुष्टि के लिए कलेक्टर ने एसपी और मेडिकल सर्विस के ज्वाइंट डायरेक्टर को फोन किया।
HIV positive
इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वो इस बारे में दुल्हन के परिवार को जानकारी दी जाए। जिले के तहसीलदार को इस जानकारी के पुख्ता दस्तावेज मिले। इन दस्तावेजों के अनुसार 30 जुलाई 2014 से उस लड़के का इलाज चल रहा है। दस्तावेज मिलने के बाद अधिकारियों ने दुल्हन की बहन को फोन लगाया। मगर उसे इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि ये बात सच है।


लड़के वालों ने कहा था शादी तुड़वाना चाहते हैं विरोधी

दरअसल, लड़के के घरवालों ने पहले ही लड़की वालों को ये कह दिया था कि उनके विपक्ष के लोग इस शादी को तुड़वाने के लिए उन पर झूठे आरोप लगा सकते हैं। इस वजह से अधिकारियों की ओर से किए गए फोन का लड़की वालों को विश्वास नहीं हुआ। उसके बाद ये सभी अधिकारी शादी की जगह पर पहुंचे। चिकित्सा अधिकारी संथिल कुमार के साथ चेंगम के डीएसपी और तहसीलदार यहां पहुंचे।
marriage
उन्होंने दस्तावेज दिखाकर लड़की वालों को पूरी बात बताई। ये सब जानकर लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया और प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। लड़की के घरवाले इस बात से राहत में थे कि उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। लड़की वालों को पुलिस सुरक्षा के साथ उनके गांव पहुंचाया गया। गांव जाकर लड़की की शादी दूसरे किसी लड़के से करवा दी गई।

ट्रेंडिंग वीडियो