scriptसाहित्यकार अनिल जोशी ने भी लौटाया साहित्य अकादमी पुरस्कार  | Gujarati poet Anil Joshi too returns Sahitya Akademi award | Patrika News

साहित्यकार अनिल जोशी ने भी लौटाया साहित्य अकादमी पुरस्कार 

Published: Oct 12, 2015 06:17:00 pm

जोशी ने कहा कि वे कन्नड़ साहित्यकार एमएम कलबुर्गी, सामाजिक कार्यकर्ता डभोलकर की हत्या तथा दक्षिण के साहित्यकार की आत्महत्या से व्यथित हैं।

Anil Joshi too returns Sahitya Akademi award

Anil Joshi too returns Sahitya Akademi award

अहमदाबाद। देश के कई जाने-माने साहित्यकारों के बाद गुजराती कवि और साहित्यकार अनिल जोशी ने भी सोमवार को अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा दिया है। जोशी ने बताया कि उन्होंने अपना पुरस्कार साहित्य अकादमी को पोस्ट से भेज दिया है। जोशी ने कहा कि वे कन्नड़ साहित्यकार एमएम कलबुर्गी, सामाजिक कार्यकर्ता डभोलकर की हत्या तथा दक्षिण के साहित्यकार की आत्महत्या से व्यथित हैं।

नवरात्र की पूर्व संध्या पर शिव सैनिकों द्वारा सुधीन्द्र कुलकर्णी का मुंह काला किए जाने की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा एक संवेदनशील लेखक होते हुए ऎसा पुरस्कार मेरे पास रखने का कोइ मतलब नहीं है।

23 लोग वापस कर चुके हैं पुरस्कार
उल्लेखनीय है कि साहित्यकारों की हत्या का विरोध जताते हुए देश के 23 साहित्यकारों ने उनको मिले साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा दिए हैं उनमें गुजरात के साहित्यकार प्रो. गणेश देवी ने कल और जोशी ने सोमवार को यह पुरस्कार लौटाने की पुष्टि की है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो