scriptभारत को मजबूत बनाने के लिए बदलना होगा इतिहास: स्वामी | History needs to be rewritten, to make India powerful: Subramanian Swamy | Patrika News
विविध भारत

भारत को मजबूत बनाने के लिए बदलना होगा इतिहास: स्वामी

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, भारत को एक मजबूद राष्ट्र बनाने के लिए इतिहास को दोबारा से होगा लिखना

Jul 26, 2015 / 11:15 pm

सुभेश शर्मा

Subramanyam swamy

Subramanyam swamy

चंद्रपुर। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को कहा है कि, भारत को एक मजबूद राष्ट्र बनाने के लिए इतिहास को दोबारा से सही संदर्भ के साथ लिखा जाना चाहिए। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा, “अगर भारत को आने वाले दशकों में मजबूत राष्ट्र बनना है तो इतिहास को सही संदर्भ में दोबारा से लिखने की जरूरत है, ताकि युवा पीढ़ी को विकृत इतिहास के कारण उनके कम हुए आत्मसम्मान से छुटकारा दिलाया जा सके।”

समारोह में उन्होंने कहाकि, हम पर मुगलों ने हमला किया जिन्होंने हमारे लोगों का शारीरिक उत्पीड़न किया, जबकि अंग्रेजों ने मानसिक और मनोवैज्ञानिर रणनीति से हमें हीन महसूस क राया। उन लोगों ने हमे बड़ी बिल्लियों जैसे बनाया, जोकि ताकत होने के बावजूद रिंग मास्टर के आदेशों का पालन करती है।

उन्होंने कहाकि, भारत एक ताकतवर अर्थव्यवस्था के रूप में उभर सकता है क्योंकि यहां की 70 फीसद आबादी की उम्र 35 साल से कम है। अगर सरकार उन्हें मानसिक रूप से ताकत देने के अलावा उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी निवेश करेगी, तो भारत जरूर एक मजबूत देश के रूप में उभरेगा।

Home / Miscellenous India / भारत को मजबूत बनाने के लिए बदलना होगा इतिहास: स्वामी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो