scriptनाइक पर जल्द हो सकती है कानूनी कार्रवाई, गृह मंत्रालय को मिला सुझाव | Home Ministry May Soon Take Legal Action on Zakir Naik | Patrika News
विविध भारत

नाइक पर जल्द हो सकती है कानूनी कार्रवाई, गृह मंत्रालय को मिला सुझाव

एनजीओ को विदेश से मिले चंदे पर शायद जाकिर नाइक बच भी जाए, लेकिन उस पर बैन लग सकता है

Aug 31, 2016 / 12:36 pm

अमनप्रीत कौर

zakir naik

zakir naik

नई दिल्ली। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले उपदेश देने के आरोप में फंसे जाकिर नाइक के खिलाफ जल्द ही कठोर आतंकवाद विरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। उनके बारे में मिली कानूनी राय में उनके और उनके गैर सरकारी संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया है। इस एनजीओ को विदेश से मिले चंदे पर शायद जाकिर नाइक बच भी जाए, लेकिन इसके बाद उस पर गैरकानूनी गतिविधियां निरोधक कानून (यूएपीए) के तहत बैन लगाया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालयन ने नाइक के कथित घृणा फैलाने वाले भाषणों सहित उसकी विवादित गतिविधियों के लिए उसके खिलाफ संभावित कार्रवाई के बारे में कानूनी राय मांगी थी। समझा जाता है कि गृह मंत्रालय को कानूनी राय मिल गई है, जिसमें कहा गया है कि विभिन्न मंचों से दिए गए नाइक के भाषणों से विभिन्न धामिक समूहों के बीच कथित तौर पर वैमनस्य और घृणा को बढ़ावा और आतंकवाद को उकसावा व बढ़ावा मिला।

सूत्रों ने बताया कि नाइक के विभिन्न अवसरों पर दिए गए कथित घृणा फैलाने वाले संबोधनों के लिए उसके खिलाफ आतंकवाद निरोधक कानूनों के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। कानूनी राय में यह भी कहा गया है कि नाइक के अलावा उनके गैर सरकारी संगठन आईआरएफ के खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाने चाहिए, जो कि कट्टरपंथी गतिविधियों का कथित तौर पर फंडिंग करता है।

विदेशी चंदे में कार्रवाई से बच सकता है नाइक

सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने होम मिनिस्ट्री को पत्र लिखकर नाइक के खिलाफ कर्रावाई करने के लिए कहा है। नाइक के एनजीओ पर फॉरन कॉन्ट्रिब्यूशन रेग्युलेशन ऐक्ट (एफसीआरए) के उल्लंघन का आरोप है और उसकी जांच की जा रही है। ऐसी रिपोर्ट है कि नाइक के एनजीओ ने पिछले सप्ताह होम मिनिस्ट्री को सौंपे जवाब में 2014 में दुबई से मिले फंड की जानकारियां दी हैं। साथ ही खर्च के बारे में भी बताया गया है। इसे 2014 में दुबई से लगभग 93 लाख रुपए मिले थे। नाइक के प्रवक्ता आरिफ मलिक ने बताया – होम मिनिस्ट्री ने 2014-15 में हमारे खातों और विदेश से मिलने वाले डोनेशन की जांच की थी और इसके बाद हमें क्लीन चिट दी गई थी।

ऐसे कसा शिकंजा

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हाल ही आतंकी हमले में शामिल लोगों के नाइक के भाषणों से प्रेरित होने की बात सामने आने के बाद से नाइक पर शिकंजा कसा गया है। इस हमले में 22 लोग मारे गए थे। इनमें से अधिकतर विदेशी थे। इसमें एक भारतीय लड़की की भी जान गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि नाइक अभी सऊदी अरब में है और इस वर्ष के अंत तक लौट सकता है।

Home / Miscellenous India / नाइक पर जल्द हो सकती है कानूनी कार्रवाई, गृह मंत्रालय को मिला सुझाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो