scriptनिधन से पहले मंत्री ने दी थी कलाम को “श्रद्धांजलि”, सच में हुआ तो रो पड़ीं | HRD minister neera yadav busted in tears while paying tribute to Kalam | Patrika News
विविध भारत

निधन से पहले मंत्री ने दी थी कलाम को “श्रद्धांजलि”, सच में हुआ तो रो पड़ीं

रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धाजंलि देते वक्त झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव रो पड़ीं

Jul 28, 2015 / 06:52 pm

भूप सिंह

HRD MInister neera yadav

HRD MInister neera yadav

रांची। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का सोमवार को निधन हो गया है। राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार को एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धाजंलि देते वक्त झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव फफक कर रो पड़ीं। गौरतलब हैं कि बीते 20 जुलाई को हजारीबाग जिले की एक स्कूल में डॉ. कलाम की फोटो पर शिक्षा मंत्री नीरा यादव द्वारा माला चढ़ाकर तिलक लगाने पर विवाद खड़ा हो गया था। झारखंड के एक अखबार में छपी तस्वीर को टि्वटर पर शेयर करने के बाद इसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। यह तस्वीर सोशल साइट पर जर्बदस्त वायरल हो गई थी। जीवित और स्वस्थ्य पूर्व राष्ट्रपति कलाम पर इस प्रकार से राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव के हाथों माला पहनाकर तिलक लगाने की निंदा भी हुई थी।

सोशल साइट पर यूजर्स आरोप लगा रहे थे कि कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति कलाम को जीते जी श्रद्धाजंलि दे दी गई। वहीं सोमवार रात को एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के बाद से ही सोशल साइट्स पर नीरा यादव के विरोध में लोगों ने कई बातें पोस्ट की हैं।

मंत्री ने कहा
इस संबंध में नीरा यादव ने कहा था कि सस्वती शिशु मंदिर भारतीय संस्कृति की हिफाजत करता है। इन स्कूलों में महान नेताओं की तस्वीरें होती हैं और इनके प्रति आदर व्यक्त करने के लिए ऎसा किया जाता है।

फिर दीं सफाई
उस समय नीरा ने अपनी सफाई में कहा था कि अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक भी हैं, ऎसे में उनके आदर में तस्वीर को माला पहनाना कुछ आपत्तिजनक नहीं है।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिशानु राय ने कहा कि झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने देश के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल क लाम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर झारखंड की जनता को शर्मसार कर दिया।

Home / Miscellenous India / निधन से पहले मंत्री ने दी थी कलाम को “श्रद्धांजलि”, सच में हुआ तो रो पड़ीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो