script

महिला क्रू मेंबर से बदतमीजी पर इंडिगो की फ्लाइट को रोका

Published: Jan 23, 2016 01:01:00 pm

हैदराबाद में विमान में 60 सदस्यीय एक डेलीगेशन भी सवार थे। एक सदस्य का महिला क्रू मेंबर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया

Indigo flight

Indigo flight

रायपुर। हैदराबाद-दिल्ली-रायपुर इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार को मामूली विवाद के चलते घंटों लेट रही। विमान को हैदराबाद में ही करीब छह घंटे तक रोका गया। रायपुर से जाने वाले यात्री काफी परेशान हुए। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट में जमकर हंगामा किया। कई यात्रियों ने टिकट कैंसल करा लिया। इसमें तीन वीआईपी भी शामिल हैं। फ्लाइट रात 12.45 बजे के बाद रायपुर पहुंची। उसका शाम करीब 6 बजे रायपुर पहुंचने का समय था।

यह थी वजह

हैदराबाद में विमान में 60 सदस्यीय एक डेलीगेशन भी सवार थे। एक सदस्य का महिला क्रू मेंबर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज महिला क्रू मेंबर ने अपने साथियों को बुला लिया। उसके समर्थन में पायलट व अन्य स्टॉफ ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया और उस यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

दोनों पक्षों में विवाद को देखते हुए सीआईएसएफ के जवानों ने विमान को अपने घेरे में ले लिया। इसके बाद सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया और सुरक्षा कारणों से जांच-पड़ताल की गई। और विवाद सुलझाया गया।

यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

विमान में देरी से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एयरपोर्ट के अधिकारी देरी का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे थे। इससे लोग ज्यादा नाराज थे।

ट्रेंडिंग वीडियो