scriptवायु सेना का जैगुआर विमान हरियाणा में दुर्घटनाग्रस्त | IAF Jaguar plane crashes in Kurukshetra | Patrika News

वायु सेना का जैगुआर विमान हरियाणा में दुर्घटनाग्रस्त

Published: Mar 05, 2015 06:57:00 pm

भारतीय वायु सेना का जैगुआर अंबाला जिले के गांव लंडी में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पाटलय की हालत गंभीर

Jaguar fighter plane

Jaguar fighter plane

चंडीगढ़। भारतीय वायु सेना का जैगुआर अंबाला जिले के गांव लंडी में हादसाग्रस्त हो गया। विमान के पायलट विवेक चौधरी को घायल हालत में अंबाला छावनी स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय वायु सेना के एक जैगुआर ने अंबाला छावनी स्थित मुख्यालय से दोपहर करीब पौने एक बजे उड़ान भरी। विमान उड़े अभी महज दस मिनट ही हुए थे कि उसका नियंत्रण कक्ष के साथ संपर्क टूट गया और विमान अनियंत्रित होकर लंडा गांव के खेतों में जा गिरा।

पायलट की सूझबूझ के चलते विमान गेहूं के खेतों में गिरा। हादसा इतना भयानक था कि विमान गिरने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। जैगुआर काफी गराह जमीन में उतर गया। घटना के बारे में पता चलते ही आसपास भारी संख्या में ग्रामीणों की हज्जूम उमड़ पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। विमान गांव वासी जसपाल सिंह के गेहूं के खेत में गिरा है। घटना में घायल हुए पायलट विवेक चौधरी को छावनी स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो