scriptराफेल के बाद अब अमरीकी हारपून भी दुश्मन पर बरपाएगा कहर | India get harpon missiles from US | Patrika News
विविध भारत

राफेल के बाद अब अमरीकी हारपून भी दुश्मन पर बरपाएगा कहर

भारत ने फ्रांस से राफेल सौदा करने के बाद अब अमरीकी हारपून सौदे को अंतिम रूप देकर दुश्मन पर कहर बरपाने की पूरी तैयारी कर ली है

Sep 25, 2016 / 08:21 am

Rakesh Mishra

harpoon missile

harpoon missile

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, वॉशिंगटन। भारत ने फ्रांस से राफेल सौदा करने के बाद अब अमरीकी हारपून सौदे को अंतिम रूप देकर दुश्मन पर कहर बरपाने की पूरी तैयारी कर ली है। फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का सौदा होने के बाद भारत ने हर स्थिति से निपटने की दिशा में एक और प्रभावी कदम उठाया है। अमरीकी बोइंग कंपनी से करोड़ों डॉलर के समझौते को अंतिम रूप देकर भारत के लिए संहारक क्षमता से भरपूर एंटी शिप अमरीकी हारपून मिसाइल हासिल करने का रास्ता साफ हो गया है।

खासियत
– यह सभी मौसम में मार करने की क्षमता से युक्त एंटी शिप मिसाइल है।
– यह सतह, हवा और समुद्री सबमैरिन के जरिये मार करने में भी सक्षम है।
– इसे अमरीका ने सोवियत संघ के खिलाफ शीत युद्ध के दौरान तैयार किया था
– हारपून की मदद से भारत पाक और चीन को जवाब एक साथ दे सकता है और समुद्री सीमाओं में दोनों देश को धूल चटा सकता है।

हारपून के लिए बोइंग कंपनी से 8.10 करोड़ डॉलर का करार

अमरीकी रक्षा विभाग ने जारी बयान में बताया है कि भारत को पोत भेदी हारपून मिसाइलों की आपूर्ति करने के लिए बोइंग ने आठ करोड़ 10 लाख डॉलर से अधिक की राशि का करार किया है। करार के अनुसार विदेश सैन्य बिक्री कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के लिए बोइंग को 89 हारपून मिसाइलों, कंटेनरों और उपकरणों की 22 खेप के लिए आठ करोड़ डॉलर का करार दिया गया है।

Home / Miscellenous India / राफेल के बाद अब अमरीकी हारपून भी दुश्मन पर बरपाएगा कहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो