scriptदेश में पहली बार कॉलेज प्रिंसिपल बनेगी ट्रांसजेंडर | India gets its first transgender college principal | Patrika News
विविध भारत

देश में पहली बार कॉलेज प्रिंसिपल बनेगी ट्रांसजेंडर

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर महिला कॉलेज में मानबी बंदोपाध्याय को प्रिंसिपल बनाया जा रहा है

May 27, 2015 / 09:48 am

शक्ति सिंह

manabi bandopadhyay

manabi bandopadhyay

कोलकाता। भारत में पहली बार एक ट्रांसजेंडर कॉलेज प्रिंसिपल बनने जा रही है। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर महिला कॉलेज में मानबी बंदोपाध्याय को प्रिंसिपल बनाया जा रहा है और वे नौ जून को कार्यभार संभालेंगी। वे अभी विवेकानंद कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर है।

इस मामले में पश्चिम बंगाल की शिक्षा मंत्री प्रथा चटर्जी ने बताया कि, यह फैसला कॉलेज सर्विस कमिशन द्वारा लिया गया है। इसमें सरकार का कोई दखल नहीं है। मैं इस फैसले से खुश हूं। वहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री उज्जवल विश्वास का कहना है कि हमें ऎसा व्यक्ति चाहिए था तो कॉलेज को सही ढंग से चला सके। इस फैसले पर कल्याणी यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर रतन लाल हंग्लू ने भी खुशी जताई।

मानबी नई जिम्मेदारी को लेकर काफी उत्साहित है। कॉलेज की भूगोल प्रोफेसर जयश्री मंडल ने बताया कि, उन्होंने जीवन में काफी चुनौतियां झेली है। मानबी दी काफी सारे लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके मार्गदर्शन में कॉलेज और छात्र तरक्की करेंगे।

Home / Miscellenous India / देश में पहली बार कॉलेज प्रिंसिपल बनेगी ट्रांसजेंडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो