scriptभारत के 100 सबसे अमीर लोगों के पास है सबसे ज्यादा संपत्ति | India has 2.36 lakh millionaire, ranks fourth richest country in asia pacific | Patrika News

भारत के 100 सबसे अमीर लोगों के पास है सबसे ज्यादा संपत्ति

Published: Jan 20, 2016 09:30:00 am

एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत ऐसा देश है, जहां करोड़पतियों की चौथी सबसे बड़ी आबादी रहती है, 2.36 लाख से अधिक लोगों के पास है 6.76 करोड़ से ज्यादा की संपत्त

indias top 100 richest man

indias top 100 richest man

नई दिल्ली। एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत ऐसा देश है, जहां करोड़पतियों की चौथी सबसे बड़ी आबादी रहती है। भारत में अति धनाढ्य लोगों की तादाद 2 लाख 36 हजार है। इस मामले में जापान शीर्ष पर है। वहां 12.60 लाख अति धनाढ्य लोग रहते हैं। इसका खुलासा न्यू वल्र्ड वेल्थ की एशिया प्रशांत-2016 वेल्थ रिपोर्ट से हुआ है।

रिपोर्ट में अति धनाढ्य (हाई नेट वर्थ इंडविजुअल) उसे माना गया है कि जिसके पास 10 लाख अमरीकी डॉलर (करीब 6.76 करोड़ रुपये) या इससे ज्यादा की संपत्ति है। इस मामले में चीन दूसरे नंबर पर है। चीन के 6 लाख 54 हजार लोगों के पास कम से कम 10 लाख अमरीकी डॉलर की संपत्ति थी। यह आकलन पिछले साल दिसम्बर तक की संपत्ति के आधार पर किया गया है।

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। यहां 2.90 लाख लोगों को अति धनाढ्य माना गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अति धनाढ्य लोगों वाले टॉप 10 देशों में शामिल सिंगापुर (2 लाख, 24 हजार) पाचवें, हांगकांग ( 2 लाख, 15 हजार) छठे, दक्षिण कोरिया (1 लाख 25 हजार) सातवें, ताइवान (98 हजार 200) आठवें, न्यूजीलैंड (89 हजार) नवें और इंडोनेशिया (48 हजार 500) 10वें नंबर पर हैं।

प्रति व्यक्ति आय कम
प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह निचले पायदान पर है। इससे साफ है कि भारत में आय के बंटवारे में बहुत अंतर है। भारत की कुल व्यक्तिगत संपत्ति 4,365 बिलियन (करीब 2,952 खरब रुपए) अमरीकी डॉलर है जबकि टॉप पर रहे चीन के पास कुल व्यक्तिगत संपत्ति 17,254 बिलियन डॉलर (करीब 11,669 खरब रुपए) है। कुल व्यक्तिगत संपत्ति का मतलब अलग-अलग देशों के लोगों के पास की संपत्ति से है।

अन्य से ज्यादा वृद्धि
पूरे एशिया प्रशांत में कुल 35 लाख अति धनाढ्य लोग हैं। इनकी कुल संपत्ति 17.7 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर है। 15 साल में इस क्षेत्र में तादाद 115 फीसदी बढ़ गई है जबकि इस दौरान पूरी दुनिया में अति धनाढ्य लोगों की तादाद में 82 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

बड़ी बढ़ोतरी संभव
10 साल में एशिया पसिफिक रीजन के अति धनाढ्य लोगों की तादाद 50 फीसदी तक बढऩे की उम्मीद है जिससे 2025 में इनकी आबादी 52 लाख हो जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो