scriptभारत में 19.4 करोड़ लोग भुखमरी के शिकार, दुनिया में सबसे ज्यादा | India overtakes China, leads world's hunger list at 195 million | Patrika News

भारत में 19.4 करोड़ लोग भुखमरी के शिकार, दुनिया में सबसे ज्यादा

Published: May 29, 2015 07:45:00 am

रिपोर्ट के अनुसार भारत में भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या 194 मिलियन यानी करीब 19.4 करोड़ है।

food grain

food grain

रोम/नई दिल्ली। भारत भूखे लोगों की संख्या के लिहाज से दुनिया में शीर्ष स्थान पर है। इस मामले में उसने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र संघ की वार्षिक हंगर रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या 194 मिलियन यानी करीब 19.4 करोड़ है। जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हालांकि 1990-92 की तुलना में भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या में कमी आई है।

उस समय एक बिलियन लोगों की तुलना में अब 795 लोग इस सीमा में आते हैं। द स्टेट ऑफ फूड इंस्क्योरिटी इन द वल्र्ड-2015 नाम से जारी इस रिपोर्ट में 1990-90 से 2015 तक भूख के शिकार लोगों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। भारत में भी इस अवधि में कुपोषितों की संख्या में 36 फीसदी की कमी आई है। वहीं चीन मे भूखे लोगों की संख्या 13.38 करोड़ है।

क्या है रिपोर्ट में
चीन में 133.8 मिलियन लोग भूख का शिकार, 1990-92 में इनकी संख्या 289 मिलियन थी।
1996 की समिट में किए गए वादे के बाद 29 देशों ने भुखमरी के खिलाफ लड़ाई में अपने लक्ष्य में व्यापक सफलता पाई।
129 देशों में 72 ऎसे लोगों को आधा पेट भोजन देने के लक्ष्य में सफल रहे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो