scriptभूकंप मृतकों के आश्रितों को मिलेगी 6 लाख रूपए की सहायता राशि | Indian army on for operation maitri, earthquake strike again in nepal | Patrika News

भूकंप मृतकों के आश्रितों को मिलेगी 6 लाख रूपए की सहायता राशि

Published: Apr 26, 2015 08:01:00 pm

नेपाल में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप झटकों के बाद एक बाद फिर मध्यम दर्जे के झटके महसूस किए गए हैं

Operation maitri

Operation maitri

नई दिल्ली। देश के पूर्वी राज्यों में आये विनाशकारी भूकंप से मरने वालों के परिजनों को कुल मिलाकर 6 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। गृह सचिव एल सी गोयल ने रविवार शाम को संवाददाताऔं को बताया कि भूकंप से अब तक देश में 62 लोग मारे गए है और 259 घायल हुए है। बिहार में भूकंप से सबसे अधिक 46 लोगों की मौत हुई है और 156 लोग घायल हुए हैं। उत्तर प्रदेश में 13 लोग मारे गए हैं जबकि 43 घायल हुए हैं। इसी तरह से पश्चिम बंगाल में दो लोगों की मौत हुई है और 52 घायल हुए हैं। राजस्थान में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि सिक्किम में आठ लोग घायल हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि शनिवार को आए भूकंप के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में जिन लोगों की जान गई है उनके परिजनों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से चार लाख रूपए का बढ़ा हुआ मुआवजा मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के दिशा निर्देशों में संशोधन के निर्णय के बाद यह घोषणा की गई है और प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु के मामले में मुआवजे की राशि 1.5 लाख रूपए से बढ़ाकर 4 लाख रूपए कर दी गई है। 

उपरोक्त राशि मृत व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिलने वाले दो लाख रूपए के अतिरिक्त है। गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रूपए के मुआवजे की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि भूकंप की वजह से 56 मकान ध्वस्त हो गया है जबकि 246 को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बिहार में एनडीआरएम के चार दल और उत्तर प्रदेश में एक दल राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो