scriptभारत अरब सागर में नौसना के अभ्यास से पाक पर दबाव बनाएगा  | Indian navy going to conduct navy military exercise in arabian sea | Patrika News
विविध भारत

भारत अरब सागर में नौसना के अभ्यास से पाक पर दबाव बनाएगा 

अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होगा। 35 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल होंगे। 

Sep 29, 2016 / 08:36 am

रोहित पंवार

Indian Navy Exercise

Indian Navy Exercise

नई दिल्ली. सार्क सम्मेलन रद्द होने की खबरों के बीच भारत ने कूटनीति के साथ-साथ सैन्याभ्यास के जरिये भी पाकिस्तान पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की है। इस कड़ी में नौसेना अरब सागर में अब तक का सबसे ताकतवर युद्धाभ्यास करेगी। यह अभ्यास पाकिस्तान की समुद्री सीमा के पास होगा। 35 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल होंगे। 

चीन को भी दिया जाएगा संदेश 

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास का नाम डिफेंस ऑफ गुजरात एक्सरसाइज (डीजीएक्स) रखा गया है। उन्होंने बताया कि भारत इस अभ्यास के माध्यम से न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि चीन को भी अपनी ताकत का अहसास कराना चाहता है। बता दें कि नौसेना के युद्धाभ्यास में भारत पर काल्पनिक समुद्री हमले से बचाव के उपाय किए जाते हैं। इस तरह के हमले में जो स्थिति बन सकती है, युद्धाभ्यास में उनसे निपटा जाता है। इसमें ऑयल रिग्स और तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा भी शामिल होती है। नौसेना के युद्धाभ्यास में लड़ाकू, खुफिया और गश्त करने वाले एयरक्राफ्ट्स भी शामिल होते हैं। अरब सागर में होने जा रहे युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के जगुआर और एसयू 30 एमकेआई, नेवी के टोही और पैट्रोल एयरक्राफ्ट और ड्रोन्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

वायुसेना के लड़ाकू जहाज हो सकते हैं शामिल

सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी इस दौरान मौजूद रहेंगी। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना के जहाज भी इस अभ्यास में शामिल हो सकते हैं। बहरहाल, अरब सागर पाकिस्तान के लिए व्यापार के लिहाज से महत्वपूर्ण रूट है। ऐसे में माना जा रहा है कि पड़ोसी मुल्क दबाव में आ जाएगा। उसे आतंकवाद को लेकर अपनी रणनीति भारत के नजरिये से बदलनी होगी। इंटेलिजेंस और डिफेंस ऑफिशियल्स का कहना है कि अरब सागर में नौसेना का युद्धाभ्यास इस कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। ज्ञात हो रि कूटनीतिक पहल के तहत भारत ने पाक में होने वाले सार्क सम्मेलन में जाने से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश, भूटना और अफगानिस्तान ने भी शामिल न होने की जानकारी दी है। ऐसे में सार्क सम्मेलन का रद्द होना माना जा रहा है।


पाक डरा, हाई अलर्ट पर सेना

भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तानी सेना हाई अलर्ट पर है। सीमा पर सैनिकों की संख्या में इजाफा किया गया है। यही नहीं, पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में अपने सैन्यकर्मियों को अफगानिस्तान के साथ पश्चिमी सीमा पर भी तैनात किया है, जहां वह चरमपंथी संगठनों से मुकाबला कर रहा है। पाकिस्तन ने 31 कॉर्प्स और 30 कॉर्प्स को हाई अलर्ट पर रखा है। 

Home / Miscellenous India / भारत अरब सागर में नौसना के अभ्यास से पाक पर दबाव बनाएगा 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो