आरएस पुरा। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। मंगलवार देर रात आएसपुरा सेक्टर और अरनिया में ये फायरिंग हुई है। इस फायरिंग को 20 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। इंडियन BSF ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स की 5-6 चौकियों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। बीएसफ सूत्रों के अनुसार इस फायरिंग में 3 पाकिस्तानी रेंजर्स भी मारे गए है। इस फायरिंग में 11 नागरिकों के घायल होने की भी खबर है। कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
पाकिस्तान के सिविल एरिया और कई पोस्ट्स पर भारी नुकसान होने की खबर है। सीमापार से लगातार मोटार्र दागे जा रहे हैं। छोटे हथियारों के अलावा 82 एमएम और 120 एमएम के मोर्टार गोलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह 10 बजे से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और हमारी चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
Home / Miscellenous India / भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, फायरिंग में PAK के 3 रेंजर्स ढेर