scriptISRO ने लॉन्च की 5 ब्रिटिश सैटलाइट | ISRO launches five British satellites from shriharikota | Patrika News

ISRO ने लॉन्च की 5 ब्रिटिश सैटलाइट

Published: Jul 10, 2015 11:20:00 pm

भारतीय वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को पांच ब्रिटिश सैटेलाइट्स को श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से लॉन्च किया

british satellite

british satellite

नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को पांच ब्रिटिश सैटेलाइट्स को श्रीहरिकोटा स्पेस पोर्ट से लॉन्च किया है। इसरो का रॉकेट पीएसएलवी- 28, रात 9.58 बजे पांच ब्रिटिश सैटलाइट्स को लेकर रवाना हो गया। इस बात की जानकारी स्पेस एजेंसी ने दी है।

इस स्पेशल लॉन्च के मौके पर ब्रिटेन ने ना सिर्फ इसरो से प्रिमियम स्पेस रेंट पर लिया, बल्कि उसकी सुर्रे सैटलाइट टेकनॉलजी लिमिटेड ने पहली बार पूरे रॉकेट को भी किराये पर लिया। ब्रिटिश सैटलाइटों का वजन तकरीबन 1440 किलोग्राम है, जिससे ये भारत द्वारा किया गया सबसे भारी कर्शियल लॉन्च भी बन गया है।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अब तक के सबसे भारी व्यावसायिक मिशन के तहत ब्रिटेन के पांच उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। ये जानकारी भारतीय इंडियन स्पेस एजेंसी ने शनिवार को दी थी।

इन पांच उपग्रहों में से तीन एक ही तरह के ऑप्टिकल अर्थ ऑब्जर्वेशन उपग्रह हैं, जिनका वजन 447 किलोग्राम है। इन्हें 647 किलोमीटर के सूर्य समकालिक कक्षा में स्थापित किया गया। अन्य दो उपग्रह सीबीएनटी-1 हैं, जिनका वजन 91 किलोग्राम है और ये भी ऑप्टिकल अर्थ ऑब्जर्वेशन टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन माइक्रो सेटेलाइट हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो