scriptपाक की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद, 6 नागरिक घायल | J&K : Pakistan again violates ceasefire | Patrika News
विविध भारत

पाक की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद, 6 नागरिक घायल

पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन हो रहा है, जम्मू के अरनिया सेक्टर में रातभर पाकिस्तान ने गोलियां बरसाईं

Oct 27, 2016 / 12:45 pm

Rakesh Mishra

indian army

indian army

जम्मू। जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया और छह नागरिक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने आर एस पुरा सेक्टर स्थित अग्रिम सीमा चौकी अब्दुलियान पर रात से सुबह तक गोलियां चलाईं, जिसमें बीएसएफ के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। वह बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल गांव के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि इसी सेक्टर के खोपर बस्ती में गोलीबारी में छह नागरिक भी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान ज्योति शर्मा, राज रानी, लकी शर्मा, अभि शर्मा, उदय शर्मा और शन्नो देवी के रूप में की गई है। सभी रायपुर के बाई बस्ती के रहने वाले हैं। इसी सप्ताह सीमा पार से गोलीबारी में बीएसएफ के दो और जवान गुरनाम सिंह और सुशील कुमार शहीद हो चुके हैं। पाकिस्तान ने रात भर सीमावर्ती गांवों और चौकियों को निशाना बना कर गोलियां चलाईं जिसमें 12 से अधिक मवेशी मारे गए और कम से कम 10 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच सीमा पर रहने वालों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने बुधवार देर रात अरनिया और आरएसपुरा सेक्टरों में छोटे हथियारों और मोर्टार से भारी गोलीबारी की। जम्मू के अरनिया सेक्टर में रात करीब 8 बजे से पाकिस्तान ने फायरिंग शुरू की जो रातभर चलती रही। कई भारतीय चौकियों और सीमा से सटे गांवों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। गौरतलब है कि आरएसपुरा में मंगलवार रात से शुरू हुई फायरिंग बुधवार तक चलती रही। बीएसएफ ने भी पाकिस्तानी फायरिंग का करारा जवाब दिया। बीएसएफ ने पाकिस्तान की छह चौकियों को तबाह कर दिया था।

Home / Miscellenous India / पाक की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद, 6 नागरिक घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो