scriptब्लैकमेलिंग कांडः आरोपित हरियाणा MLA का बेटा, गैंगरेप में फंसा | Jaipur Blackmail scam: Gangrape Accussed in Haryana MLA son | Patrika News

ब्लैकमेलिंग कांडः आरोपित हरियाणा MLA का बेटा, गैंगरेप में फंसा

Published: Aug 27, 2016 12:29:00 pm

जमानत पर छूटी छात्रा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि जितेन्द्र व उसके तीन साथियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था

gangrape,sheopur,gwalior,kidnaping,Woman sold out,

gangrape,sheopur,gwalior,kidnaping,Woman sold out,crime news,mp news

जयपुर/रोहतक। ब्लैकमेल कर 27 लाख रुपए लेने को लेकर गिरफ्तार कॉलेज छात्रा के मामले ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। जितेन्द्र हुड्डा नामक जिस युवक ने छात्रा पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था, वह सोनीपत के बरौदा से कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का पुत्र है। जितेन्द्र तब यह पहचान छुपा गया था।

अब जमानत पर छूटी छात्रा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि जितेन्द्र व उसके तीन साथियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था। पैसे उसने लिए नहीं बल्कि वह जबरन उसके पास रख गया था।

गलता गेट थाना पुलिस ने जितेन्द्र की रिपोर्ट पर नारायणसिंह तिराहा से छात्रा को गिरफ्तार किया था। उसके घर से 25 लाख रुपए बरामद हुए थे। मामले की जांच अशोक नगर एसीपी को दी गई लेकिन पहले युवती के खिलाफ दर्ज ब्लैकमेलिंग का मामला रामगंज एसीपी के पास है इसलिए नया मामला भी शुक्रवार को रामगंज एसीपी को दे दिया गया।



झांसा दे होटल बुलाया
छात्रा ने बताया कि 8 अगस्त को जयपुर में जितेन्द्र ने झांसा देकर उसे होटल बुलाया। वहां भाई की हत्या की धमकी दे नशीला पदार्थ पिलाया और रातभर चार आरोपितों ने उससे दुष्कर्म किया। भाई की हत्या की धमकी देकर 25 लाख रुपए भी वे रखकर गया था।

कृष्णमूर्ति फंसा रहे हैं : जितेन्द्र
उधर, सामूहिक दुष्कर्म के केस में फंसा जितेंद्र उर्फ जीता भूमिगत हो गया। उसने हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा पर फंसाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि युवती कृष्णमूर्ति के इशारे पर काम कर रही है। वहीं कृष्णमूर्ति ने इनकार किया और कहा घटना के वक्त तो 3 से 12 अगस्त तक मैं लंदन में था।

हॉस्टल से भेजी जाती थी लड़कियां
युवती का आरोप है कि रोहतक में वह 12 वीं में थी तब एक पीजी हॉस्टल में रहती थी। हॉस्टल संचालक सुमन के विधायक पुत्र जितेन्द्र से संबंध थे। वह हॉस्टल की लड़कियों को जितेन्द्र व अन्य लोगों से संबंध बनाने के लिए उकसाती थी। संचालक ने पीडित छात्रा पर भी दवाब बनाया। नहीं मानी तो नहाते समय उसका वीडियो बनाकर जितेन्द्र को दे दिया। जितेन्द्र ने पीडिता को व्हाट्सएप पर वीडियो भेजा, जिसके बाद वह चंगुल में फंस गई।


ट्रेंडिंग वीडियो