scriptजावड़ेकर बोले 5वीं और 8वीं में पास-फेल फॉर्मूला होगा जल्द लागू | Javadekar said the right to education will be amended in law | Patrika News

जावड़ेकर बोले 5वीं और 8वीं में पास-फेल फॉर्मूला होगा जल्द लागू

Published: Jul 22, 2017 09:35:00 pm

Submitted by:

Prashant Jha

केन्द्र सरकार शिक्षा के अधिकार कानून में संशोधन भी करेगी। शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सरकार अगले साल से पांचवीं और आठवीं कक्षा में पास-फेल पद्धति लागू करेगी। 

Prakash jaidwakar

Prakash jaidwakar

कोलकाता: केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को यहां कहा कि राज्य के सहयोग से केन्द्र जल्द ही 5वीं तथा 8वीं कक्षा में पास-फेल पद्धति लागू करने जा रहा है। केन्द्र सरकार शिक्षा के अधिकार कानून में संशोधन भी करेगी।शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सरकार अगले साल से पांचवीं और आठवीं कक्षा में पास-फेल पद्धति लागू करेगी। इसके लिए संशोधन बिल का मसौदा तैयार कर लिया है। संसद के अगले सत्र में इस बिल को पेश किया जाएगा। उन्होंंने कहा कि केन्द्र सरकार शिक्षा की गुणवता के मामले में कोई समझौता नहीं करेगाी। यह हमारा राष्ट्र का मुद्दा है।


भाजपा को हटाना ममता का दिवा स्वप्न
प्रकाश जावड़ेकर ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा को भारत से हटाने का दिवास्वप्न देख रही हैं। इंडियन चेम्बर ऑफ कामर्स (आईसीसी) के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसा बयान ममता की हताशा और कुंठा को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीबों से गहरे संबंध स्थापित किए हैं। गरीब लोग हमारे साथ हैं। पश्चिम बंगाल के लोग भी हम से जुड़ रहे हैं। इसलिए ममता बनर्जी कुंठित हो कर भाजपा को भारत से हटाने की बात कर रही हैं।

क्या कहा था ममता ने
तृणमूल कांग्रेस की शहीद सभा में ममता ने कहा था कि भाजपा ने देश की स्थिति को आपातकाल से भी अधिक खराब कर दिया है। इस लिए इसे देश से हटाया जाए। इसके लिए उनकी पार्टी बंगाल के ब्लॉक स्तर पर नौ से 30 अगस्त तक आंदोलन करेगी।

बंगाल में फैला रही गरीबी
जावड़ेकर ने कहा कि ममता बनर्जी का एक मात्र एजेंडा भाजपा और प्रधानमंत्री का विरोध करना है। वह समाज को सम्प्रदायों में बांट रही हैं। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह लोकतंत्र के लिए बहुत ही खतरनाक है। लोकतंत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बहुत जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार बंगाल में गरीबी फैला रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो