scriptसंक्रमण काबू में, जयललिता के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार | Jayalaithaa's infection under control, CM health improving | Patrika News

संक्रमण काबू में, जयललिता के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

Published: Nov 12, 2016 04:49:00 pm

उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री लगातार नियमित आहार ले रही हैं और डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी देखभाल में लगी हुई है

jayalalitha

jayalalitha

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उनका संक्रमण अब पूरी तरह काबू में है। अपोलो अस्पताल के अध्यक्ष डा. प्रताप सी रेड्डी ने शनिवार को बताया कि जयललिता की अस्पताल से छुट्टी उन पर निर्भर करती है और इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं है। उन्हें घर जाने के लिए अपने आप में फिर से ऊर्जा का संचार करना होगा। रेडड़ी ने कहा कि जयललिता शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री लगातार नियमित आहार ले रही हैं और डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी देखभाल में लगी हुई है। जयललिता के गत 22 सितंबर को बुखार और शरीर में पानी की कमी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद रेड्डी ने मीडिया से पहली बार बात करते हुए गत चार नवंबर को कहा था कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और जब चाहे वे अपने घर जा सकती हैं।

अस्पताल द्वारा इसके पहले जारी बुलेटिन में कहा गया था कि उनके संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (एम्स), नई दिल्ली और लंदन के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इलाज के दौरान राज्य मंत्रियों और अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (अन्ना द्रमुक) के कार्यकर्ताओं ने उनकी स्वास्थ्य में सुधार के लिए कई मंदिरों में पूजा की। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत देश के और कई महत्वपूर्ण नेता उनसे मिलने आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो