scriptजयललिता के लिए हुआ बड़ा यज्ञ, 200 पुजारी, 3,000 भक्त | Jayalalitha fans performed big yagra, 200 priest, 3000 devotees conducted | Patrika News

जयललिता के लिए हुआ बड़ा यज्ञ, 200 पुजारी, 3,000 भक्त

Published: Oct 26, 2016 03:30:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के 3,000 से भी ज्यादा सदस्यों ने एक यज्ञ में भाग लिया

amma

amma

चेन्नई। एक महीने से भी ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करने के लिए सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के 3,000 से भी ज्यादा सदस्यों ने एक यज्ञ में भाग लिया। इस सामूहिक यज्ञ में लगभग 200 पुजारियों ने पूजा-अर्चना की।

108 मृत्युंजय यज्ञ का आयोजन विधायक आर. वेट्रिवेल ने किया। अपनी बीमार नेता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना पर वह बेतहाशा धनराशि खर्च कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को हुई पूजा इस महीने में आर. वेट्रिवेल द्वारा करवाई गई 15वीं पूजा है। यज्ञ की अग्नि को प्रज्वलित करने के लिए कई टंकी भरकर घी, लकड़ी, फल, फूल और बादामों का प्रयोग किया गया। यज्ञ पर 35 लाख रुपए खर्चे गए।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो