scriptझारखंड : बस 40 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत | Jharkhand : 10 killed as bus falls in deep gorge | Patrika News

झारखंड : बस 40 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

Published: Mar 30, 2015 10:50:00 am

बस रायगढ़ से गढ़वा आ रही थी, तभी करीब 40 फीट गहरी खाई में गिर गई

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के अनराज घाटी में सोमवार तड़के एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि मृतकों में दो महिला और आठ पुरूष यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बस रायगढ़ से गढ़वा आ रही थी, तभी करीब 40 फीट गहरी खाई में गिर गई।

आलोक ने बताया कि मृतकों में बस का चालक और खलासी भी शामिल हैं। घायलों में से सात को बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा गया है, जबकि 16 अन्य घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो