scriptयूपी में एक और पत्रकार पर हमला, चलाई गोली | Journalist shot and injured in UP | Patrika News

यूपी में एक और पत्रकार पर हमला, चलाई गोली

Published: Jul 07, 2015 06:27:00 pm

यूपी में एक पत्रकार पर गोली चलाई गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया

Journalist Shot in UP

Journalist Shot in UP

कानपुर। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एक पत्रकार पर हमले की खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, यूपी के कानपुर में एक पत्रकार पर गोली चलाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार पता लगा है कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार का नाम दीपक मिश्रा है, जोकि एक दैनिक अखबार में काम करता है।

पुलिस ने बताया है कि पत्रकार को कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार की हालत नाजुक बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो