scriptकल्याण सिंह ने कहा, राष्ट्रगान से हटना चाहिए “अधिनायक” शब्द | Kalyan singh wants adhinayak removed from national anthem | Patrika News

कल्याण सिंह ने कहा, राष्ट्रगान से हटना चाहिए “अधिनायक” शब्द

Published: Jul 07, 2015 11:47:00 pm

कल्याण सिंह राजस्थान यूनिवर्सिटी के 26वें दीक्षांत समारोह तो संबोधित कर रहे थे।

Kalyan Singh

Kalyan Singh

नई दिल्ली। राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान से अधिनायक शब्द को हटाना चाहिए। इसकी जगह मंगल शब्द का प्रयोग करना चाहिए। कल्याण सिंह का कहना है कि अधिनायक शब्द देश की आजादी से पहले अंग्रेज शासकों की प्रशंसा के लिए लिखा गया था। कल्याण सिंह राजस्थान यूनिवर्सिटी के 26वें दीक्षांत समारोह तो संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जन-गण-मन अधिनायक जय हे… लेकिन अधिनायक कौन है? ये अंग्रेजी शासक की प्रशंसा है। अब हमे इसकी जगह जन-गण-मन मंगल गाए… लिखना चाहिए।

कल्याण सिंह ने कहा कि राष्ट्रगान में संशोधन करने का मतलब यह नहीं है कि वह राष्ट्रगान के रचयिता रविन्द्र नाथ टैगोर का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने राज्यपाल के नाम से पहले महामहिम शब्द के इस्तेमाल से भी बचने सलाह दी। कल्याण सिंह ने आगे कहा कि यह शब्द भी ब्रिटिश शासन में गवर्नर को महान बताने के लिए इस्तेमाल होता था। अब हम इसके स्थान पर माननीय शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो