script20 लाख की रिश्वत मांगी, पति समेत महिला जज गिरफ्तार | Lady judge arrested in corruption charges red handed | Patrika News

20 लाख की रिश्वत मांगी, पति समेत महिला जज गिरफ्तार

Published: Sep 30, 2016 11:45:00 am

अदालत ने महिला जज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

court

court

नई दिल्ली। सीबीआई के सामने भ्रष्टाचार का एक और मामला आया है। इस बार रिश्वतखोरी के आरोप में एक महिला जज, उसके पति और एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। महिला जज पर आरोप है कि उसने अपनी कोर्ट में लगे एक सिविल केस में शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाने के लिए एक वकील के जरिए 20 लाख रुपए की मांग की।

फिलहाल अदालत ने महिला जज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि उसके पति और वकील को सीबीआई ने 2 दिन की रिमांड पर लिया है। सीबीआई ने तीस हजारी कोर्ट में सीनियर सिविल जज (वेस्ट) रचना तिवारी लखनपाल को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर स्पेशल सीबीआई जज संजीव अग्रवाल के सामने पेश किया गया। सीबीआई ने दोनों आरोपियों की तीन दिन की रिमांड मांगते हुए अदालत को बताया कि मामले में देर रात छापेमारी के बाद मिले आपराधिक सबूतों के आधार पर महिला जज व दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई। उन्हें रिश्वत के तौर पर दिए गए 4 लाख रुपए की रकम पर फिंगर प्रिंट्स भी मिले हैं।

सीबीआई के मुताबिक, मामले में मिली एक शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा-7 और 8 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने जाल बिछाया, जिसमें वकील लोकल कमिश्नर के तौर पर जज की ओर से 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वकील ने बताया कि मांगी गई रिश्वत जज को दी जानी थी। इसके बाद वकील वह रकम जज को देने के लिए उनके आवास पर गया। इसमें से 4 लाख रुपये महिला जज ने रख लिए और एक लाख उस वकील को सौंप दिए। सीबीआई ने कथित रिश्वत के तौर पर दिए गए 5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो