script

सिक्किम में भूस्खलन में एक की मौत, चार वाहन दबे

Published: Jan 14, 2016 06:29:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

सिक्किम को देश के अन्य भाग से जोडऩे वाले राजमार्ग पर भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए

landslides in Sikkim

landslides in Sikkim

रोंगपो। सिक्किम को देश के अन्य भाग से जोडऩे वाले राजमार्ग पर भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। इस मार्ग में खड़े चार वाहन भी मलबे में दब गये। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि रोंगपो में राजमार्ग से सुबह के वक्त एक मालवाहक ट्रक और तीन कारें गुजर रहीं थीं, तभी अचानक पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने लगीं।

उन्होंने बताया कि ये वाहन चट्टानों की चपेट में आ गए, जिसमें एक कार चालक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें उपचार के लिए पूर्वी सिक्किम के सिंगतम ले जाया गया है। भूस्खलन के बाद से यह राजमार्ग अवरुद्ध है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) मार्ग की सफाई में लगा हुआ है। बीआरओ के सूत्रों के मुताबिक इस क्षेत्र में फंसे करीब 12 वाहन भी दब गए हैं। गौरतलब है कि यह क्षेत्र भूस्खलन की ²ष्टि से खतरनाक माना जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो