scriptजानिए कब-कब हिली धरती, 2001 से अबतक के बड़े भूकंप के झटके | Learn about the world's major earthquakes | Patrika News

जानिए कब-कब हिली धरती, 2001 से अबतक के बड़े भूकंप के झटके

Published: Apr 25, 2015 07:09:00 pm

साल 2001 से लेकर अबतक के भूकंपों का घटनाक्रम 

earthquake in india

earthquake in india

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण-पूर्व देश समय-समय पर कई भूकंपों के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं। साल 2001 से लेकर अबतक के भूकंपों का घटनाक्रम 

25 अप्रैल, 2015 : नेपाल में रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसका केंद्र था लामजुंग जिला।

23 नवंबर, 2014 : चीन में 6.3 तीव्रता का एक भूकंप आया, दो लोग मारे गए।

23 नवंबर, 2014 : जापान में 6.7 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 50 लोग घायल हुए, जबकि 10 घर गिर गए । 

पांच मई, 2014 : बंगाल की खाड़ी में 6 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसके झटके भारत में महसूस किए गए।

25 सितंबर, 2013 : पाकिस्तान के सुदूरवर्ती दक्षिण-पश्चिम प्रांत बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए।

20 अप्रैल, 2013 : दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें लगभग 150 लोग मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए।

20 सितंबर, 2011 : सिक्किम में 6.8 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें कम से कम 68 लोग मारे गए, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए।

22 सितंबर, 2009 : भूटान में 6.3 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए।

8 अक्टूबर, 2005 : उत्तरी पाकिस्तान में 7.6 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें कम से कम 86 हजार लोग मारे गए, जबकि 69 हजार से अधिक लोग घायल हुए।

26 दिसंबर, 2004 : एशियाई प्रशांत क्षेत्र के देशों में 9.3 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें दो लाख से अधिक लोग मारे गए।

26 जनवरी, 2001 : गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का एक भूकंप आया, जिसमें 10 हजार से अधिक लोग मारे गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो