scriptमुलायम के निर्देश पर चाचा-भतीजे में हुई गुप्त मंत्रणा | Long conversation between Akhilesh and shivpal | Patrika News

मुलायम के निर्देश पर चाचा-भतीजे में हुई गुप्त मंत्रणा

Published: Oct 21, 2016 01:15:00 am

सपा में चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा तथा सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच आज काफी लम्बी बातचीत हुई। 

akhilesh

akhilesh

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) में चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा तथा सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच आज काफी लम्बी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री आवास पर करीब ढाई घंटे चली बातचीत का कोई ब्यौरा तो नहीं मिल सका लेकिन माना जा रहा है कि दोनों नेताओं में मुख्यमंत्री की तीन नवम्बर से शुरु हो रही समाजवादी विकास यात्रा और पांच नवम्बर को पार्टी के रजत जयन्ती समारोह के बारे में विस्तृत बातचीत हुई। 

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने इन कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत योजना पर मंथन किया। सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दोनों नेताओं को एकसाथ बैठने का निर्देश दिया था। उसी निर्देश के पालन में यह बैठक हुई। 

बैठक के दौरान शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह विकास यात्रा का कार्यक्रम इस तरह बनायें कि रजत जयन्ती समारोह में भी वह शामिल हो सकें। इस बीच, सूत्रों ने दावा किया कि दोनों में समाजवादी पार्टी से निष्कासित युवाओं की पार्टी में वापसी पर भी बातचीत हुई है। हालांकि, इस पर सहमति बनी या नहीं इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री से 24 अक्टूबर को पार्टी के विधायकों और सांसदों की प्रस्तावित बैठक पर भी शिवपाल यादव ने चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो